मांझी में फिर कुंआ में गिरी नीलगाय, ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाला
मांझी(सारण): फिर कुंए में गिरा नीलगाय। ग्रामीणों की सक्रियता से सकुशल बाहर निकाला गया।
मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से उत्तर आम के बगीचे में सूखे पड़े एक कुंए में कई दिनों से गिरे पड़े नीलगाय को बुधवार की देर शाम ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल ही लिया।
इससे पहले थानाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय ने मामले की सूचना पाकर एएसआई जयप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना किया। वहां मौजूद मुखिया संजीत साह अरविंद सिंह शम्भू यादव कृष्णा सिंह पहलवान सहित बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने जानकर रामलगन महतो की तरकीब से रस्सी से बांधकर नीलगाय को बाहर निकाला। मुखिया ने महतो को पांच सौ रुपये से पुरस्कृत किया। कई दिनों से गिरा पड़ा नीलगाय भूख प्यास से ब्याकुल ढिधिया रहा था। इससे चार दिन पहले फतेह पुर के समीप कुंए में गिरे नीलगाय को भी रामलगन महतो ने ग्रामीणों की सहायता से सकुशल बाहर निकाला था।