भूमि विवाद मे दो पक्षों के बीच मारपीट, 15 महिला व पुरुष घायल
परवेज़ अख्तर/सीवान :
जिले के दरौलीथानाक्षेत्र के बेलांव गांंव मे रविवार को सुबह मे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।जिसमें दोनों पक्षों के लगभग 15 महिला व पुरुष घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया। जहां पर एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए. चिकित्सक सिवान रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मे रामसागर पासवान व उदयचंद पासवान के बीच रेंगनी बांधने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद तुतु-मै मै से बढ़ते हुए मारपीट मे बदल गई देखते ही देखते दोनो तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे जिससे दोनो पक्ष के 15 महिला-पुरुष गंभीर रुप से घायल हो गए । सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती करया गया। जहा पर एक महिला शारदा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिवान रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट मेल्हनी एक पक्ष के शांति देवी, शारदा देवी, फुल सूंदर, प्रियंका कुमारी, काजल कुमारी, गायत्री कुमारी, राम बाबू पासवान, राम सागर पासवान, छठू पासवान, गंगासागर पासवान व दुसरे पक्ष के उदय चंद पासवान, रोहित कुमार पासवान, विलोचन पासवान, विनय चंद पासवान व किसमती देवी घायल होने की सूचना है। मारपीट मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंच मारपीट मामले की छानबीन मे जूट गई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दोनो पक्षों के बीच भूमि विवाद विगत कई वर्षों से चल रहा है। आज उसी परिपेक्ष्य मेल्हनी दोनों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई।
हाई टेंसन तार के चपेट मे आने से एक गंभीर घायल
दरौली, | थानाक्षेत्र के बलहं पोखरा के पास रविवार को पेड़ पर चढ़ मधूमख्खी के छतें से मध निकालने के दौरान हाई टेंसन विद्धुत तार के चपेट आने से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सक गंभीर स्थिति को देखते हुए सिवान रेफर कर दिया। हाई टेंसन विद्धुत तार के चपेट से घायल व्यक्ति असांव. थानाक्षेत्र के सहसराव गांव का फुल महमद बताया जा रहा है। घटना के संबंध मे बताया जा रहा है कि फुल महमद रविवार को थानाक्षेत्र दरौली के बलहू पोखरा के पास मधूमख्खी के छते से मध निकालने के लिए एक पेड़ पर चढ़ा। पेड़ के उपर से विद्धुत का हाई टेंसन तार गुजरा हुआ था। जिसके चपेट मे फुलमहमद आ गया और गंभीर रुप से घायल हो गया।




Recent Comments