8 सितम्बर को शुरु होगी श्रीमाता वैष्णों देवी की दर्शन के लिए यात्रा, बैठक में यात्रा के लिए ड्रेस कोड पर की गई चर्चा

#परवेज अख्तर/सीवान : जिले के सदर प्रखंड के रामपुर गांव में शनिवार की रात श्रीमाता वैष्णों देवी दर्शन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह ने की। इसमें यात्रा को लेकर कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। समिति के संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 8 सितम्बर को यात्रा के लिए ड्रेस कोड पर चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि सभी श्रद्वालु एक ही रंग के ड्रेस कोड में होंगे। ताकि रास्ते समिति के सदस्य दूर से ही पहचान में अा सके और एक ही रंग के ड्रेस में होने की वजह से भक्तिमय उत्सव और बढ़ सके। इस साल यात्रा में तीन दर्जन सदस्य शामिल होंगे। 8 सितम्बर को श्रद्वालु यात्रा के लिए रवाना होगे और 10 सितम्बर को श्रीमाता वैष्णों देवी का दर्शन करेंगे। इस समिति के सदस्यों ने वर्ष 2014 में यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद इस समिति में सदस्यों की संख्या बढ़ती गई। इस साल छठवेें साल श्रद्वालु जाएंगे। इस मौके पर यात्रा प्रभारी अभिषेक कुमार, शम्भूनाथ सिंह, प्रेम कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, अभिषेक कुमार आर्यन, प्रशांत कुमार आदि शामिल थे।