मढ़ौरा। प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आवास सहायकों के साथ एक समीक्षा बैठक की।जिसमें चार पंचायत सचिवों के कार्य में शिथिलता प्रकाश में आने पर बीडीओ श्री अग्रवाल ने चार दिनों में चारों आवास सहायकों को अपनी टास्क पूरी करने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण भी पूछा है।जारी स्पष्टीकरण पत्र के अनुसार प्रखंड के बहुरापट्टी, भुवालापुर, गौरा और माधोपुर पंचायत के आवास सहायकों का नाम शामिल हैं।जिसमें बहुरापट्टी में कुल जॉब कार्ड की संख्या 501 के विरुद्ध 239 का मैपिंग हुआ है।जबकि अभी 225 का मैपिंग बाकी है।इसी प्रकार से भुवालापुर में 549 में 394,गौरा में 609 में 455 और माधोपुर में 391 में 193 का ही मैपिंग का ही कार्य हुआ।इस तरह से शेष जॉब कार्ड की मैपिंग कार्य के लिए उक्त पंचायत के आवास सहायकों को अगले चार दिनों में अपूर्ण कार्य को पूरा करने का टास्क चेतावनी के साथ दिया गया है।




Recent Comments