हरियाणा से तस्करी के लिए सिवान लाई जा रही थी शराब की खेप
#परवेज अख्तर/सिवान,
गुठनी(सिवान) : गुठनी पुलिस ने रविवार को तड़के यूपी बिहार की सीमा पर स्थित श्रीकर पुर चेक पोस्ट से 275 कार्टून विदेशी शराब से भरी एक कन्टेनर को बरामद कर संबंधित चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को हरियाणा से यूपी के रास्ते ट्रक में शराब भर कर बिहार लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए हरिबंश यादव, आनंद यादव, शैलेन्द्र यादव, राजन दुबे, और धनञ्जय कुमार की टीम बनाकर चेक पोस्ट पर जाल बिछाकर बाहनों की सघन जांच शुरू कर दी।इसी दौरान तस्कर शराब लदी ट्रक को लेकर तेजी से बिहार सिमा क्षेत्र में प्रवेश किये लेकिन जागरूक और सतर्क गुठनी पुलिस की नजरों से बच पाना कोई साधारण काम नहीं था।वे तुरन्त पकड़ लिए गए और थाने लाकर देखा गया तो 275 कार्टून हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब कन्टेनर में चने की भूसी और चारे की कुट्टी की बोरियों से छुपाकर ठूस ठूस कर भरी थी खुल्ले बाजार में जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आँकी जा रही है।गिरफ्तार चालक हरियाणा के रोहतक निवासी मनोज पवार और उप चालक मंजीत ने बताया कि हम हरियाणा से शराब की खेप बिहार के सिवान के लिए ले जा रहे थे।लेकिन माल किसका है हमे कुछ मालूम नहीं है।फिर हाल पुलिस कन्टेनर को कब्जे में लेकर गिरफ्तार तस्करों के निशानदेही और प्राप्त कागजातों के आधार पर जाँच में जुट गई है।और मुख्य तस्कर गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुचने की कोशिस कर रहीं है।




Recent Comments