सिवान :समान वेतन के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में भी लड़ेगा संघ
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
———-
पचरुखी :- बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की अंचल इकाई पचरुखी के सचिव जयप्रकाश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अब समान कार्य के समान वेतन के मुद्दे पर संघ सुप्रीम कोर्ट में नियोजित शिक्षकों की लड़ाई लड़ेगा।इस बात का निर्णय 25 दिसंबर को राज्य स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया है।
श्री सिंह ने बताया कि आगामी 3 जनवरी के इस कार्य के लिए संघ के वरीय उपाध्यक्ष राम अवतार पांडे और दिनेश सिंह दिल्ली रवाना होंगे।साथ ही अगर तीन महीनों के अंदर सरकार हाईकोर्ट के फैसले के अनुरूप समान वेतन लागू नहीं करती है।तो सड़क पर भी लड़ाई लड़ी जाएगी।
श्री सिंह ने यह भी बताया कि सभी जिलों से यह बात सामने आयी है कि शिक्षकों से बिना मध्याह्न भोजन को अलग किए हुए शिक्षा में गुणवत्ता नहीं आ सकती है।इसके लिए जिला की मांग के अनुरूप बहुत जल्द बैठक कर प्रदेश स्तर पर इसके बहिष्कार का निर्णय लिया जाएगा।