
मशरक में राजमिस्त्रियों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
मशरक : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मशरक प्रखंड कार्यालय मनरेगा भवन में बुधवार से एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में 30 राज मिस्त्रियों ने भाग लिया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में राजमिस्त्रियों को प्रतिदिन के दर से 700 रुपए का भुगतान भी किया जाएगा। सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर कुमार सिंह एवं प्रशिक्षण प्रभारी ई प्रशांत सिंह,अस्विनी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सीओ ललित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए भूकंप रोधी मकान का निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसी के तहत गृह निर्माण से पूर्व सतर्कता के तहत हमें भूकंपरोधी मकान ही बनाना चाहिए।ताकि भूकंप जैसी आपदा से बचाव हो। इसके लिए राज मिस्त्रियों को भूकंपरोधी मकान बनाने की प्रशिक्षण की शुरूआत किया गया है। बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि भूकंप रोधी मकान बनाने के लिए प्रशिक्षित राजमिस्त्री का होना अत्यंत ही आवश्यक है। मशरक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए राजमिस्त्री को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बताया गया की सात दिवसीय प्रशिक्षण के बाद राजमिस्त्रियों को सात सौ रुपये की दर से 49 सौ रुपए का चेक एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षण के लिए आए राजमिस्त्री के लिए खाना खाने की व्यवस्था की गई है।




Recent Comments