मशरक प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष को बुधवार की देर शाम उन्ही के गांव के शिक्षक ने नशें की हालत में चाकू मार दिया जिससे परिजनों के द्वारा घायल अवस्था में मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। शिक्षक नेता की पहचान संतोष कुमार ( 40 वर्ष) पिता- स्व शिवशंकर सिंह गांव- बाबू के छपिया निवासी के रूप में हुई। जहां इलाज के दौरान घायल शिक्षक नेता ने बताया कि वे डुमरसन बाजार से नेवता कर घर जा रहे थे। इसी बीच बड़वाघाट बाजार पर उन्हीं के गांव के शिक्षक असामाजिक तत्व के साथ बैठ कर शराब पार्टी कर रहे थे और हल्ला गुल्ला कर रहे थे कि उन्हें जैसे ही पूछा कि ये क्या हो रहा है तों उसने उन पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में शिक्षक नेता को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है। मामले में शिक्षक नेता ने पुलिस को आवेदन दिया जिसमें पुलिस मामले की जांच में जुटी हुईं हैं ।