
मशरक : पुलिस सप्ताह के अवसर पर मशरक थाना परिसर में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। वृक्षो में आंवला,अनार,आम आदि के पेड़ लगाए गए। यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकार के करीब पुलिस को लाने व पुलिस एवं जनता के बीच बढ़ रही दूरी को पाटने के उद्देश्य से आयोजन किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि बिहार पुलिस द्वारा 22 से 27 फरवरी तक मनाए जाने वाले पुलिस सप्ताह वास्तव में हाल के दिनों में हो रहे पुलिस पर जनता द्वारा हमले को देखते हुए जनता व पुलिस के बीच बढ़ रहे फासले को कम करने का एक प्रयास है।

पुलिस जनता की हिफाजत के लिए एवं समाज में संवैधानिक व्यवस्था बनाए रखने का माध्यम मात्र है। जिसके लिए पुलिस को भी जनता का सकारात्मक मदद की आवश्यकता है। जिसके लिए दोनों तरफ विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है। इस बात का ख्याल रखते हुए पुलिस सप्ताह के दौरान पौधारोपण एवं बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर पुलिस व जनता के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास किया गया। इन दिनों पुलिस और जनता के बीच जो फासले बढ़ रहें हैं। उसे पाटने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान थानाध्यक्ष के साथ जमादार श्याम बिहारी चौधरी, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुमार प्रमोद, रंजीत कुमार, ग्वासकर सिंह, मनु सिंह, मिथलेश सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




Recent Comments