रोट्रेक्ट क्लब सारण सिटी के तत्वावधान में दहियावां में नवरात्र पर मेला घूमने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ की व्यवस्थाछपरा : रोट्रेक्ट क्लब सारण सिटी के तत्वावधान में दहियावां में नवरात्र पर मेला घूमने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई हैं, जिसका उद्धघाटन मुख्य अतिथि सहायक जिलापाल न्यू जनरेशन श्याम बिहारी अग्रवाल ने फिता काटकर किया। अपनें सम्बोधन में सहायक जिलापाल न्यू जनरेशन श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा मेला में पैदल चलते-चलते श्रद्धालु थक जातें हैं तथा उन्हें प्यास भी लग जातीं हैं इस वजह से मेला के अवसर पर प्याऊ नितान्त आवश्यकता हैं। रोट्रेक्ट क्लब सारण सीटी का कार्य सराहनीय हैं।
इस शिविर में रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, राज कुमार, उपाध्यक्ष महताब, सुधांशू कुमार कश्यप, संस्थापक सचिव टुन्ना सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, निशांत कुमार पांडेय, अवध बिहारी प्रसाद, आदि ने सेवा प्रदान की।




Recent Comments