एकमा। महिला प्रताड़ना के फरार आरोपित रसूलपुर थाना क्षेत्र के वनपुरा लवारी गांव निवासी सुशील चौबे के घर पर झारखंड प्रदेश के जमशेदपुर जिले के साकची थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक उमाशंकर चौबे ने रसूलपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के सहयोग से डुगडुगी बजाकर इश्तहार चस्पा किया. बताया जाता है कि सुशील चौबे साकची थाना कांड संख्या 02/2020 के फरार आरोपित है. आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से न्यायालय में मामला लंबित चल रहा है.