● 51लक्षित गाँवों में पांच दल मिलकर 60दिनों में छिड़काव कार्य को करेंगे पूर्ण

पानापुर(सारण). शुक्रवार को पूर्व प्रस्तावित तिथि के अनुसार कालाजार उन्मूलन हेतु आई आर एस कार्यक्रम का प्रारंभ पानापुर पीएचसी द्वारा किया गया ।जिसमें लक्षित गाँवों में कुल 60 दिनों तक छिड़काव किया जाएगा।छिड़काव के लिए कुल 51गाँवों को चिन्हित किया गया है ,जिसमें कुल पाँच दल को लगाया गया है।इससे पहले चिकित्सा पदाधिकारी जे ए गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर छिड़काव कर्मियों को रवाना किया।मौके पर बी एच एम अमित कुमार, नेसाब आलम (भी बी डी एस )जिला मलेरिया ,(सारण),अखिलेश्वर पाण्डेय, राजेश तिवारी तथा भाजपा माले नेता सभापति राय उपस्थित थे।