भीलवाड़ा:ओैद्योगिक प्रतिष्ठानों में पंजीकृत युवाओं को मिलेगी अप्रेन्टीसशिप
24 से 29 अप्रेल तक चलेगा सघन अभियान
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 21 अप्रेल। जिले के पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को अब जिले में स्थापित उद्योगों/प्रतिष्ठानों में ही अप्रेन्टीसशिप मिल सकेगी। इसके लिये 24 अप्रेल 29 अप्रेल तक जिले में सघन अभियान चलाया जाकर उद्योगों/प्रतिष्ठानों को वेब पोर्टल पर पंजीकृत किया जायेगा। अभियान के दौरान प्रशिक्षुओं का ऑनलाईन पंजीकरण भी किया जायेगा।
जिला रोजगार अधिकारी मुकेश गुर्जर ने बताया कि शिक्षु अधिनियम 1961 के तहत उन सभी उद्योगों/प्रतिष्ठानों जिनमें 40 से अधिक कार्मिक नियुक्त होते हैं, को वेब पोर्टल ;ूूण्ंचचतमदजपबमेपचण्हवअण्पदद्ध पर अपना पंजीकरण कराना तथा युवाओं को शिक्षु नियुक्त कर प्रशिक्षण प्रदान करना अनिवार्य है। भारत सरकार द्वारा भी एन.ए.पी.एस. (नेशनल अप्रेन्टीसशिप प्रमोशन स्कीम) जारी की गई है। इसके तहत नियोजकों को वृत्तिका एवं बेसिक प्रशिक्षण व्यय का पुर्नभरण किया जाता है।
श्री गुर्जर ने बताया कि आयुक्त कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग तथा प्रबंध निदेशक राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम जयपुर द्वारा जारी अर्धशासकीय पत्रा व जिला कलक्टर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 24 अप्रेल से 29 अप्रेल तक सघन अभियान चलाया जाकर प्रतिष्ठानों एवं प्रशिक्षुओं का ऑनलाईन पंजीकरण किया जायेगा। इसके लिये आई.टी.आई. के प्राचार्य को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, उपश्रम आयुक्त, निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स तथा प्रदूषण नियंत्राण मण्डल के क्षेत्राय अधिकारी पात्रा उद्योगों/प्रतिष्ठानों की सूची प्राचार्य आई.टी.आई. को उपलब्ध करायेंगे तथा व्यक्तिगत संपर्क कर ऑनलाईन पंजीकरण में सहयोग प्रदान करेंगे। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पात्रा चिकित्सालयों तथा जिला रोजगार अधिकारी द्वारा पंजीकृत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवाओं को अभियान के तहत आमंत्रित कर ऑनलाईन पंजीकरण कराया जायेगा।
आर.एस.एल.डी.सी. के जिला प्रबंधक द्वारा जिले में प्रशिक्षणरत एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को चिन्हित कर इस अभियान के तहत ऑनलाईन पंजीकरण करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे। अभियान की समाप्ति के पश्चात् आई.टी.आई. के प्राचार्य अभियान की प्रगति से जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अवगत करायेंगे।




Recent Comments