जननी सुरक्षा योजना से जुडेगा बिजौलियां का कृष्णा हॉस्पीटल
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 21 अप्रेल। बिजौलियां के कृष्णा हॉस्पीटल को शीघ्र ही जननी सुरक्षा योजना के तहत जोडा जायेगा।  शुक्रवार को चिकित्सालय का आरसीएचओ डॉ. सी.पी. गोस्वामी द्वारा निरीक्षण किया गया तथा प्रोटोकाल अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किये गये।
आरसीएचओ डॉ. सी.पी. गोस्वामी ने बताया कि बिजौलियां के कृष्णा हॉस्पीटल द्वारा जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत अधिकृत होने के लिये आवेदन करने पर शुक्रवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश गौतम, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनिता बंसल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक योगेश वैष्णव के साथ चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं फार्मेसी का निरीक्षण किया गया।  उन्होंने बताया कि चिकित्सालय द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं मुहैय्या कराने पर चिकित्सालय को जननी सुरक्षा योजना के तहत जोड दिया जायेगा।