भ्रूण लिंग परीक्षण मामले में फरार मास्टर माइंड डाक्टर रिमांड पर
राकेश फौजदार
भरतपुर 8 अप्रैल। भ्रूण लिंग परीक्षण करने के मामले में पीसीपीएनडीटी सेल की ओर से गिरफ्तार डा0 चमक लाल को शनिवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर मेंकोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 15 अप्रेल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया गया कि पीसीपीएनडीटी सेल ने गत बर्ष दिसम्बर में कार्रवाई करते हुए सवाई माधोपुर के रणथंभौर सर्किल स्थित अनन्त मेडिकल के संचालक मुकेश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उस समय मास्टर माइंड डॉक्टर चमक लाल फरार होने में कामयाब रहा जिसे अब आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया।




Recent Comments