बसपा के पूर्व विधायक बीएल कुशवाह फिर से धौलपुर जेल पहुंचे
राकेश फौजदार 
भरतपुर 15 अप्रैल। राजस्थान की धोलपुर जेल में हत्या एवं षड्यंत्र के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बसपा के पूर्व विधायक बीएल कुशवाह श्रीगंगानगर जेल से स्थानांतरित होकर फिर से धौलपुर जिला जेल में पहुंच गए हैं। जेल सूत्रों के अनुसार इस संबंध में जेल महानिदेशक ने शुक्रवार को ही आदेश जारी किए थे। गौरतलब है कि कुशवाह धौलपुर जिला जेल में ही सजा काट रहे थे लेकिन उनकी पत्नी शोभारानी कुशवाह के भाजपा टिकट पर विधायक का चुनाव लडऩे के कारण कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत कर उन्हें धौलपुर जेल से एक अप्रैल को हटा कर श्रीगंगानगर जेल भिजवा दिया था। जेल अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि जेल महानिदेशक के आदेश के बाद श्रीगंगानगर से पूर्व विधायक बीएल कुशवाह को धौलपुर जिला जेल के भेजा गया है।