भारी मात्रा मेंं अंग्रेजी शराब बरामद

हाजीपुर (वैशाली) : जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पासवान चौक से जदुआ बाईपास स्थित मारुति शो रूम के पास औद्योगिक थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से भरी हुई एक ट्रक चालक सहित पकड़ने में सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रहे थानाध्यक्ष अभय कुमार एएसआई मनोज कुमार, एसआई राजेश पंडित व अन्य पुलिस बल के साथ टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई। इस मामले में थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि बिहार में शराब बंद होने के बावजूद अवैध कारोबारी बाज नहीं आ रहे है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबारी के प्रति संघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि 431 कार्टुन शराब बंद कन्टेनर से बरामद की गई हैं। और ट्रक चालक से पूछताछ कर कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।




Recent Comments