तुरकौलिया से विकास कुमार की रिपोर्ट:-
*प्रखंड कार्यालय मे शनिवार को की जायगी शिविर आयोजित*
*अबतक जिन लोगों ने बिजली के लिये नही किया है आवेदन,उनके लिये है सुनहरा मौका*
*तुरकौलिया।* मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार (13/10/18) को विधुत कनेक्शन देने के लिये प्रखंड कार्यालय परिसर मे शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अभीतक जो लोग किसी कारणवश बिजली कनेक्शन नही लिये हैं। वे सभी लोग इस शिविर मे आवेदन कर सकते हैं। जहां
एपीएल,बीपीएल व कृषि पटवन के लिये आवेदन कर लिया जायगा।
शिविर मे जेईई (आपूर्ति) व जेईई (परियोजना) मौजूद रहेंगे।
विभागीय जेईई जितेंद्र कुमार ने बताया कि एपीएल के लिये आधार कार्ड व बीपीएल के लिये आधार कार्ड व बीपीएल सूची लाना होगा। किसी भी पंचायत के लोग शिविर मे आवेदन कर सकते है।