भारत विकास परिषद ने निकाली नववर्ष बधाई संदेश यात्रा
आजाद नेब
​जहाजपुर 28 मार्च। हिन्दु नवसंवत्सर चैत्र शुक्ला एकम विक्रम संवत 2074 को भारत विकास परिषद् जहा जपुर द्वारा नववर्ष बधाई संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ महाराणा हायर सेकेंडरी स्कूल जहाजपुर के गणेश जी के धुप दीप जला नीम मिश्री का प्रसाद का भोग लगा कर नगर के नोचोक, सदर बाजार , चेतक चौराया, बस स्टेंड  नगर पालिका काम्प्लेक्स से बागर के बालाजी के यहाँ पर बालाजी के धुप दीप और धोक देकर पूर्ण हुई।
बधाई संदेश यात्रा में शाखा के सभी सदस्य नगर के सभी नागरिकों को तिलक लगा नीम मिश्री का प्रसाद वितरित कर नववर्ष की बधाई दे रहे थे। जय भोले ग्रुप के सदस्यों श्री लाखन वैष्णव, नृसिंह शुक्ल द्वारा बधाई संदेश यात्रा का स्वागत कर ठंडा पिला कर स्वागत किया आपको साधुवाद। विश्व हिंदू परिषद द्वारा भी पिपलेश्वर बालाजी के यहाँ यात्रा का स्वागत नीम मिश्री और तिलक से किया गया।बस स्टेंड पर श्री कल्याण जी तिवाड़ी द्वारा गुलाब के पुष्पो से पुष्प वर्षा कर भाविप की सन्देश यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाविप के घनश्याम जी नागोरी,दामोदर जी शाह, बनवारी जी सिंघल, गणेश जी राडी, देवराज सुरतानिया, डा अजित सिंह जी मीणा, अनिल जी जैन, मोहन लाल जी मीणा, ललित जी पारीक, प्रशांत जी सिंघल, योगेन्द्र सिंह गहलोत, रोहिताश जी मीणा ,दीपक जी टांक, बनवारी जी सोनी, विनोद जी नागोरी, रोहित जी टांक, अनिल जी जोशी, विकास जी जैन , नितीश जी नागोरी , कैलाश जी त्रिपाठी, मनोज जी सर्राफ, रामपाल जी नागोरी,धर्मेन्द्र अग्रवाल, अंकुर जैन, दामोदर चौधरी, मनोज सोमाणी, महेश जी पाराशर,  प्रशांत जी नागोरी,सी पी जैन सा, अनिल जी लढ़ा, आदि सदस्यो ने भाग लिया अंत में भाविप के अध्यक्ष मोहन सिंह जी खंगारोत, सचिव प्रशांत जी नागोरी, कोषाध्यक्ष संजय जी बम्ब व् ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का ह्रदय से आभार प्रकट किया।