
समस्तीपुर: हर घर नल का जल योजना का किया गया शिलान्यास
#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
खानपुर
प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुरगाहर पशिचमी पंचायत स्थित हासोपुर मांझी टोल व् पचगछीया व् कामोपुर व् सलेमपट्टी में वार्ड 1,5, 6,7,में सोमवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना व् स्थानीय मुखिया रमेश मांझी,एवं पूर्व मुखिया रामनरेश राय ने संयुक्त रूप से हर घर नल का जल योजना का शिलान्यास नारियल फोर कर व् फीता काट कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि 50 लाख रुपया की लागत से यहाँ योजनाएं क्रियान्वित होगी जिससे यहाँ के लोगो को शुद्व पेयजल मिलेगा।उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है।इस योजना से यहाँ के हजारो लोगों को शुद्व पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।तथा बाल विवाह,दहेज प्रथा व् शराब पर भी विशेष रूप से लोगो को बीच चर्चा किये।
वही जदयू के किसान प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष शम्भू चौधरी ने कहा कि यहाँ के लोगो मे इस योजना के क्रियान्वयन होने से हर्ष है।तथा पानी की समस्या से निजात मिलेगी।वही कार्यक्रम के मौके पर पूर्व मुखिया रामनरेश राय ने कहा कि इस क्षेत्र में जल की बड़ी समस्या हो जाती है।इस योजना के क्रियान्वयन होने से सभी लोगो को शुद्ध पेयजल मिलेगा।इससे लोगो को दूषित जल से होने वाली बीमारियों से निजात भी मिलेगी।इसे सही तरीके से समाज में लागू करने की आवश्यकता है।इसकी देख रेख ग्राम पंचायत को ही करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया रमेश मांझी ने किया।संचालन रामविलास मांझी ने किया।कार्यक्रम के मौके पर स्थानीय पूर्व मुखिया रामनरेश राय ने विधायक अशोक कुमार मुन्ना,सहित जनप्रतिनिधि को मिथिला परम्परा के अनुसार चादर,पाग,व् फूल की माला से सम्मानित किया।कार्यक्रम के मौके पर स्थानीय मुखिया रमेश मांझी,जेई अजित कुमार दिवाकर,वार्ड अध्यक्ष विश्वनाथ मांझी,वार्ड सचिव विकास प्रवीण, पंचायत सचिव रामनारायण ठाकुर,वार्ड अध्यक्ष अशोक मंडल,मुकेश मांझी,संतोष चौधरी,संजीव चौधरी,प्रमोद पोदार,दीपक कुमार,हेमन्त सागर साह, राजकिशोर राय, नुनुवती देवी,मो0 अहमद,रामविलास मांझी,सुरेश मांझी,जयंत कुमार ठाकुर,रामशंकर राय,श्रीकान्त सिंह,सुरेंद्र प्रसाद सिंह,आदि सेकड़ो लोग उपस्थित थे।




Recent Comments