कोटेदार ने कार्डधारकों का हक डकारा,ग्राम प्रधान है रिश्तेदार
अरूण कुमार​
फतेहपुर 28 मार्च। ग्राम प्रधान और कोटेदार की रिश्तेदारी में कार्डधारकों का हक डकारा जा रहा है। विजयीपुर ब्लाक के रामपुर मददअलीपुर गांव से आए ग्रामीणों ने एसडीएम अवनीश राय को शिकायत देते हुए कोटेदार के विरुद्ध जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दो महीने से खाद्यान्न का उठान करने के बाद कोटेदार ने कार्डधारकों को वितरण नहीं किया है। कहना था दुकान आवंटन में धांधली बरती गई है। ग्राम प्रधान ने अपने रिश्तेदार को दुकान आवंटित कराने में बीडीओ और पूर्ति निरीक्षक को मोटी रकम अदा की थी। कार्डधारकों का आरोप था कि कोटेदार अपनी चौहद्दी से खाद्यान्न का वितरण नहीं करता है। कार्डधारकों को खाद्यान्न देने की बजाए गाली-गलौज करके वापस कर देता है। ग्रामीणों की मांग थी कि कोटेदार के विरुद्ध पूर्ति निरीक्षक की बजाए किसी दूसरे सक्षम अधिकारी से जांच कराते हुए कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने आश्वस्त किया है कि उक्त मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ताओं में रामआसरे, बच्चीलाल, केशन, सुमन देवी, चन्द्रसेन, ननकी, अर¨वद, वीरेन्द्र, केशनपाल, राजकरन, अनसुइया, बतसिया, लल्लू आदि आधा सैकड़ा ग्रामीण रहे।