75 हजार के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार
राकेश फौजदार
भरतपुर 8 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर की डीग थाना पुलिस ने कस्वा में जुआ खेलते हुये 6 जनों को गिरफतार कर 75100 रूपये नगद जुआ राशि बरामद की है। पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि थानाधिकारी के रुप में कार्ययरत (प्रशिक्षु) आईपीएस सुधीर चोधरी ने पाण्डेय मौहल्ला कस्वा डीग में तुलसी मेरिज होम के पास रमन लवानिया के मकान की बगल में कुछ लोग सरेआम जुआ खेल रहे सतीश चन्द ब्राह्मण निवासी भूडागेट, बलवीर ठाकुर निवासी मसानी मौहल्ला, भीमसिंह यादव, बाबूलाल ठाकुर, श्याम सिंह लोधा गोवर्धन गेट, रमनलाल ब्राह्मण निवासी तवेला मौहल्ला को गिरफतार किया।




Recent Comments