सारण :दुमदुमा चत्रभूजीनाथ बाबा के मंदिर मे हजारों श्रद्धालुओं ने घोघारी नदी मे स्नान कर किया जलाभिषेक
#हरि किशोर सिंह

मशरक (सारण )
प्रखंड क्षेत्र के दुमदुमा चत्रभूजीनाथ बाबा के मंदिर मे हजारों श्रद्धालुओं ने घोघारी नदी मे स्नान कर जल लेकर बाबा चत्रभूजीनाथ महादेव की देवल मे शिवलिंग पर जल चढाये ।बड़वाघाट घोघारी नदी पर अवस्थित शंकर भगवान ,रामजानकी ,बजरंगबली भगवान के मंदिर मे घोघारी नदी से जल चढाये फिर जल लेकर दुमदुमा चत्रभूजीनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करने के लिए हर साल की भांति इस साल भी बाजे गाजे के साथ -साथ हाथी घोड़ा के साथ शिव विवाह की झांकी लेकर बाबा पर जल चढा़कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की क्योंकि यह मंदिर बहुत पहले एक किसान के खेत मे एक शिशम के पेड़ को जड़ निकालते वक्त चत्रभूजीनाथ बाबा के लिंग कुदाल मे जब टक्कर लगा तो वह किसान और ज्यादा दूर से गड्ढा खोदने लगा तब जाकर बाबा चत्रभूजीनाथ महादेव का लिंग ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया और रात मे जब किसान अपने बिस्तर पर सो रहा था तो सपने मे बाबा ने कहा कि तुम वहीं पर मंदिर का निर्माण करो अन्यथा गांव वाले परेशान हो जाएगें इसपर वह किसान जो एक राजपूत कुल से आता था वह पूरे गांव जवार के पास खबर कर लोगों को एकत्रित कर सपना वाली बात बताकर बाबा की सपने मे कही बातें बताई तो सभी ग्रामीणों ने मिलकर बाबा चत्रभूजीनाथ महादेव के मंदिर का स्थापित किया गया ।ये सारी बातें मंदिर के पुजारी उमेश गिरी ने बताया कि कई पिढ़ी बित गया इस मंदिर के बने मगर आज भी लोग इस कहानी को दर पिढ़ी दर निभाते आ रहे है ।आज तो सरकार और कई कम्पनियों के लोग सौन्दर्यीकरण करने के प्रयास करते है मगर गाव जवार वाले लोगो के राय से ही कोई कार्य आगे होता हैं ।




Recent Comments