‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में छात्रों ने लहराया परचम

बिहार शरीफ. भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता 2019 में वरिष्ठ एवं जूनियर वर्ग के छात्रों ने परचम लहराया।वरिष्ठ वर्ग के आशीष रंजन और आदित्य राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है यह बच्चे शाखा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 2 दिसंबर को सहरसा में होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेंगे कन्या वर्ग में रोहित रंजन और आलोक राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता घसीटाराम ऑडिटोरियम पटना सिटी में आयोजित किया गया. कनीय वर्ग के छात्रों में अनीश रंजन पिता जितेंद्र प्रसाद वर्ग दशम आदित्य राज पिता राजीव पाठक वर्ग नवम वही रनर में कुमार सत्यम पिता कमल नारायण सिन्हा वर्ग अष्टम एवं विकी कुमार पिता पवन कुमार वर्ग अष्टम शामिल थे, इसी प्रकार कन्या वर्ग के रोहित रंजन पिता उमेश प्रसाद वर्ग अष्टम एवं आलोक राज पिता सोनू कुमार वर्ग अष्टम विनर हैं वहीं वरिष्ठ अंबर के निखिल राज पिता अमरेंद्र कुमार वर्ग दशम रवि ज्योति कलश कमलनयन प्रसाद वर्ग दशम के प्रतियोगी रहे,कागज़ी मोहल्ला स्थित आरपीएस स्कूल के निदेशक राय रमेश चंद्र ने बताया कि बच्चों के लगन और कड़ी मेहनत के कारण तथा शिक्षकों के सही मार्गदर्शन के कारण बच्चों ने जिले में अपना तथा स्कूल का नाम रौशन किया है वहीं शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि बच्चों के लगातार प्रयास एवं सही तरीके से पढ़ाई के कारण ही हुए इस क्विज प्रतियोगिता में अपनी जगह बना पाए।