सारण :​दहेज के लिए 24 घंटे बिलम्ब से हुई तिलक की रस्म 
बनियापुर (सारण)
 दहेज के खिलाफ मंचों पर भाषण देने वालों की कमी नहीं है। लेकिन धरातल पर उन्हीं के बीच रहने वाले व्यक्ति बिना दहेज शादी को राजी नहीं है। इसी तरह की एक घटना कन्हौली मनोहर के नारायण टोला गांव में हुई है। जहां पूर्व से शादी का मुहूर्त तय था। लेकिन दहेज में हुई कमी के कारण लड़की पक्ष के लोगों को लड़का पक्ष के दरवाजे पर तिलक का रस्म पुरा करने के लिए 24 घंटे इन्तेजार करना पर गया। और बाकी का दहेज पुरा करने के बाद ही तिलक का रस्म पुरा हो सका।
                             प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी जगमोहन राम के पुत्र धर्मेन्द्र राम की शादी हरपुर गांव के तय हुई थी। और सही मुहूर्त के अनुसार शुक्रवार की रात तिलक का रस्म पुरा होना था। लेकिन दहेज बकाया को लेकर लड़का पक्ष के लोगों ने तिलक के रस्म को रोक दिया। जहां काफी मान मनौवल के बाद भी लड़का पक्ष के लोग समझौता करने को तैयार नहीं हुए। इधर लड़की पक्ष के लोगों ने समझौता का सुबह तक इंतजार किया। लेकिन जीद पर अरे लड़का वालों ने कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। बाद में लड़की वालों को पुलिस का सहारा लेना पड़ा तब जाकर समझौता कामयाब हो सका। और तिलक की रस्म 24 घंटे बाद पुरा किया गया।