गौरा ओपी में तैनात तीन होमगार्ड के जवानों का वाहनों से अबैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

मढ़ौरा(सारण) : सोमवार को गौरा ओपी में तैनात तीन होमगार्ड के जवानों का वाहनों से अबैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमें में खलबली मच गयी. वही जब एसपी हरकिशोर राय की नजर इस वीडियो को पड़ी तो उन्होंने मामले की जांच कराई और चिन्हित कर तीन होमगार्ड के जवानों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दे दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो जांच में सही पाया गया है. जिसमें थाना से बैंक जाते समय होमगार्ड रामनरेश सिंह, कृष्णा महतो तथा गौतम पंडित द्वारा ट्रकों से अवैध वसूली की गई है. उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.




Recent Comments