
दिघवारा।सारण जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में सोनपुर प्रखण्ड क्षेत्र के परमानंदपुर नीवासी पुष्पेंद्र उपाध्याय को मनोनीत किया गया है।भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने रविवार की देर शाम इनके अध्यक्ष बनने का पत्र जारी किया।जैसे ही यह खबर क्षेत्र के लोगो को मिली सभी लोग पुष्पेंद्र उपाध्याय को बधाईयाँ देने लगे,सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेश देने वालो की होड़ सी देखी गई।उनके आसपास के क्षेत्रों के लोगो ने बताया कि यह सोनपुर के लिए गौरव की बात है।बता दे कि पुष्पेंद्र उपाध्याय शुरू से ही राजनीतिक जीवन मे काफी सक्रिय हैं,वे दो बार सोनपुर पश्चिमी मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन बखूबी कर चुके हैं।अध्यक्ष बनने के बाद बधाई संदेश देने वालो में मुख्य रूप से सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह,अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह,रिविलगंज प्रखण्ड प्रमुख राहुल राज,पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह,भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह,सांसद प्रतिनिधि बबलू चौबे,भजपा नेता पीयूष सिंह शामिल हैं।सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




Recent Comments