पानापुर(सारण)।सोमवार को थाना क्षेत्र के सतजोड़ा- पृथ्वी पूर रोड पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रेक्टर ने 11 हजार वोल्ट के तार वाले पोल में टक्कर मार दी। जिससे पोल टूटकर ढलाई के जोगार लोड कर लगभग एक दर्जन मजदूरों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर गिर गया।हालांकि सभी मजदूर बाल बाल बच गए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली प्रवाहित नहीं हो रही थी, अन्यथा बड़ी घटना हो जाती।समाचार भेजे जाने तक ट्रैक्टर ट्रॉली वही खड़ी थी।