बेची गयी युवती खरीदार के चंगुल से मुक्त , आरोपित दिव्यांग को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नगरा (सारण) : खैरा थाना क्षेत्र के बाड़ी धोबवल में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है।शादी जैसे पवित्र रिश्ते के लिए युवती की खरीद-बिक्री के मामले का भंडाफोड़ पुलिस ने किय है।जिसमें गांव के ही एक युवती को गाँव के ही एक व्यक्ति ने अपनी साली के साथ मिलकर एक दिव्यांग के हाथों एक लाख रुपये में बेच दिया था। खैरा थाना पुलिस ने तीन माह में सभी शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही युवती को इन सभी के चंगुल से मुक्त किया है ।बताया जाता है कि खैरा थाना क्षेत्र के बाड़ी धोबवल गाँव से 8 अप्रैल को एक युवती अचानक घर से गायब से गई थी । इसके बाद उसके भाई ने खैरा में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था । जिसके बाद खैरा थाना कांड संख्या 80/18 दर्ज कर पुलिस ने अनुसन्धान के क्रम में दो नाम सामने आये थे । जिसमें बाड़ी धोबवल निवासी अनिल कुमार राय एव उनकी साली जलालपुर थाना क्षेत्र के मकनपुरा गांव कि साली शामिल थी । इस दौरान खैरा पुलिस ने 4 जुलाई को अनिल कुमार राय को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर बीते रविवार को खैरा थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार एव केस के आईओ एएसआई अरविन्द सिंह रसुलपुर थाना के साथ असहनी गाँव के भूषण चौरसिया के घर पहुँचे जहाँ से अपहृता एव अनिल कुमार की साली एव दिव्यांग भूषण चौरसिया को गिरफ्तार कर खैरा थाना ले आयें।
उसके बाद दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया । साथ ही पीड़ित अपहृता को 164 के बयान के लिये छपरा भेजा गया।




Recent Comments