बेतिया:- राष्ट्रीय आजाद मंच के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र के नेतृत्व में मंच के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को दिया पत्र
✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 राष्ट्रीय आजाद मंच ने मंगलवार को बेतिया पुलिस अधीक्षक श्री विनय कुमार से मिलकर अश्लील गानों पर रोक लगाने के संबंध में शिकायती पत्र सौंपा, राष्ट्रीय आजाद मंच के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र के नेतृत्व में मंच के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में कहा है कि इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है जिसमें लोग अपनी खुशी जाहिर करने के लिए गाने बजाते हैं और नाचते गाते हैं लेकिन इन दिनों गानों की आड़ में कुछ ऐसे गाने भी बजाते हैं जो काफी अश्लील होते हैं इन गानों को सुनकर मन में काफी पीड़ा होती है इतना ही नहीं इन गानो के साथ लोग लड़कियों को भी नच्वाते हैं जो सरासर गलत है आजकल इन भोजपुरी गानों को सुनकर समाज पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है ,यह हमारी भारतीय संस्कृति को धूमिल करने की साजिश की जा रही है और रोक नहीं लगाई गई तो समाज पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा, मंच के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से उचित करवाई करने की मांग की,जिसे पुलिस अधिक्षक श्री विनय कुमार ने गंभीरता से लेते हुए जल्द उचित कार्यवाही का अश्वाशन दिया,
इस संदर्भ में मंच के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र के साथ नगर अध्यक्ष शैलेश कुमार ,गोलू कुमार, जिला मंत्री अभिषेक गुप्ता, मीडिया प्रभारी उत्तम तिवारी, अभिषेक दुबे,नितिश कुमार,शुभम श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद रहे॥




Recent Comments