
दिघवारा।प्रखंड के बरुआं पंचायत के रामदासचक गांव के सामने गंगा पार दियरा क्षेत्र स्थित बनशक्ति माई स्थान के परिसर में अखंड अष्टयाम को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा रामदासचक गाँव से आरंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए रघुनाथपुर ककढ़ियाँ,खाट टोला तथा श्रीनगर गाँव का भ्रमण करते हुए गंगा के उस पार गंगा नदी के किनारे पहुंचा जहां से सभी श्रद्धालु गंगा जल लेकर बनशक्ति माई स्थान के प्रांगण में पहुंचा जहां आचार्य मनोहर शास्त्री के वैदिक मंत्रोचारण के बीच सभी कलश को स्थापित किया गया।तत्पश्चात चौबीस घण्टे का अखण्ड अष्टयाम आरम्भ हुआ।कलशयात्रा में मुख्य रूप से बरुआं पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह,विष्णुदेव राय,हरिमोहन सिंह,रामशंकर सिंह,पुलिस राय,दिलीप सिंह,कौशल सिंह,हरेराम सिंह,संतोष राय, नवीन कुमार यादव,सरोज कुमार यादव के साथ सैकड़ों पुरुष महिलाएं शामिल थे।




Recent Comments