भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

✍परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : भाजपा मंडल गोरेयाकोठी द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में शक्ति केंद्र सतवार में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता ग्रहण करने वाले में बीडीसी सदस्य गौतम महतो, विनय चौहान, दहारी महतो, सूर्य महतो, विशाल कुमार, इंदु देवी, लालती देवी, मुन्ना कुमार साह, शंभू महतो, अरविंद कुमार, कौलेशर प्रसाद, रघुनी साह, बांके तिवारी, रमा शंकर महतो,बसंत महतो, सुभाष साह, राजकुमार महतो, विनय कुमार चौहान,मुन्ना कुमार, सुदेश्वर साह आदि शामिल हैं। इस अवसर पर मंडल
सदस्य सह प्रमुख कुबेर प्रसाद भी उपस्थित थे।