आगे आएं विधि विशेषज्ञ
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मध्यस्थता सदन में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में मध्यस्थता की एक अहम भूमिका है। इसके माध्यम से हम समाज में पूरी न्याय प्रणाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं विश्वनीयता को न केवल कायम रख सकते हैं बल्कि पीड़ित परिवार एवं देश का भी भला कर सकते हैं। इसलिए हमें पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।




Recent Comments