पुलिया टूटे होने की वजह से ऑटो पलटा


दरियापुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के डेरनी बाजार से सितलपुर जाने के क्रम में ककरहट गांव के पकवा इनार के  पास सड़क पर दोनो तरफ पुलिया टूटे होने की वजह से एक आटो पलट गया जिसमे आधे दर्जन लोग बैठे थे जो बुरी तरह से घायल हो गए।जिसको ग्रामीणों के सहयोग उपचार कराया गया जिसमें ग्रामीण अमित कुमार, सोनू सिंह स्थानीय चिकित्सक जयप्रकाश सिंह को बुलाकर इलाज कराया। गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ पर उसमे 6 सवार पैसेंजर बुरी तरह से घायल हो गए। ऑटो पलटने के बाद  वहां के ग्रामीणों ने दौड़कर ऑटो में फसे पैसेन्जर को निकाला। जिसके बाद हवा दी। कुछ देर के बाद उन लोगो के घरवालो को फोन कर बुलवाकर भेजा गया। आपको बता दे कि डेरनी से दरियापुर तक के सड़कें बदहाल है जो स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। यहां कई वर्षों से लोग जर्जर सड़क पर ही आवागमन कर रहे हैं। इस सड़क पर गढ़े ही गढ़े बने है। इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होते रहता है।बताते चले कि दरियापुर ब्लाक से कई  गावो को जोड़ने वाला मार्ग का निर्माण 4 वर्ष पूर्व ही कराया गया था । लेकिन निर्माण के बाद सड़क की मरम्मत तक का कार्य सही से नहीं कराया गया है। इससे सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के साथ गड्ढे बन गए। मार्ग जर्जर होने के चलते अक्सर राहगीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसमें कुछ वाहन सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाते है। क्षेत्र के कई लोगो ने बताया कि इस क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक, सांसद सहित कई अधिकारी आते जाते रहते है लेकिन इस सड़क पर किसी की नजर नही पड़ती। किसी ने भी सड़क निर्माण कराने की जहमत नहीं उठाई है। लोग जर्जर सड़क पर आवागमन करने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में स्थित और भी दयनीय हो जाती है।