शराब बरामद
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : चैनपुर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात चैनपुर बाजार स्थित खालका बाजार में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया, लेकिन पुलिस को एक बार फिर से कामयाबी नहीं मिली और धंधेबाज फरार हो गए। चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि खलका बाजार के अमित कुमार के यहां से छापेमारी कर 180 एमएल का 300 बोतल एवं अजय कुमार के यहां से 450 बोतल क्रेजी रोमियो व्हिस्की बरामद की गई।उन्होंने बताया कि दोनों ने घर में तहखाना बनाकर अवैध बिक्री के लिए शराब छुपा कर रखा था। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।




Recent Comments