परसा (सारण)-बिहार के जिला सिवान के ग्राम नरेन्द्रपुर गाँव में एक जमींदार परिवार में 15 अगस्त 1941 को जन्मे फणीश सिंह भारतीय सांस्कृतिक सम्बद्ध परिषद के सलाहकार सदस्य तथा 1984 में पूर्वी जर्मनी के राष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च सम्मान द्वारा सम्मानित महापुरुष का पैतृक आवास पर निधन हो गया।निधन के उपरांत पैतृक आवास से परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार के लिए पार्थिक शव को पटना ले जाने के क्रम में परसा दरोगा राय चौक पर भजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।भाजपा नेता स भावी प्रत्यासी राकेश सिंह के नेतृत्व में दर्जनो कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि एक महा पुरुष का निधन होने से शिक्षा जगत का अपूर्णीय छति बताया।इस मौके पर प्रभू कुँअर
शैलेश गिरी धर्मनाथ राय विनय शर्मा गाया सिंह विक्रम कुमार आदि शामिल थे।