आगामी 31 अगस्त को मनाई जाएगी गणिनाथ जयन्ती

हाजीपुर : वैशाली जिले के बिदूपुर प्रखंड के धर्मगाछी पलवैया में गणिनाथ जयंती महोत्सव के उपलक्ष में लगने वाले तीन दिवसीय मेले को लेकर मंदिर परिसर में रविवार को एक बैठक ट्रस्ट के सचिव रामजी साह के नेतृत्व में बुलाई गई। बैठक में बाबा गणिनाथ जयंती को पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विद्यानन्द साह ने की। श्री साह ने बताया कि धूमधाम से पूजा की शुरू हुई परिपाटी को कायम रखते हुए इस वर्ष भी जयन्ती और लगने वाले मेला को लेकर व्यापक तैयारी कर ली गई है। ट्रस्ट के सचिव ने बताया कि इस वार्षिक पूजन के अवसर पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पूजा करने के लिए पलवैया धाम बिदूपुर आते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर को आकर्षित रोशनी वाली लाइट से चलाया जा रहा है वहीं जयन्ती के दिन लंगर गणिनाथ मिष्ठान भंडार के संचालक जयप्रकाश साह,पेयजल श्री राम ड्रिंकिंग वाटर क्रान्ति स्वीट्स के संचालक शशि भूषण प्रसाद और प्रचार प्रसार का व्यवस्था पीएन कार्ड हाउस सिनेमा रोड़ हजीपुर के संचालक रामानन्द गुप्ता एवं जयंती की संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम मोहन साह मुखिया पति कुटुबपुर चेचर द्वारा किया गया है। वही कमिटी की विस्तार के लिए उप कोषाध्यक्ष के पद पर मुन्ना कुमार साह को मनोनीत किया गया। बैठक में रामानन्द गुप्ता, मोहन साह मुखिया, शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता, कौशल किशोर साह मुखिया तेरसिया डियर,रामजी साह, शशि भूषण प्रसाद, अशोक साह, जयप्रकाश साह, सुरेश प्रसाद साह, डॉ रामनाथ प्रसाद साह,मृत्युंजय कुमार, विद्या नन्द साह मौजूद थे।