
सदर बीडीओ ने कहा शौचालय बनवाइए , दस दिनों मे मिलेगी सहायता राशी -:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
महिलाओं ने कहा “नुन रोटी खाएगें घर मे शौचालय बनवाएगे “-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के जलालपुर पंचायत मे स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए जागरुकता फैलाने के उदेश्य से वार्ड नम्बर चार मे आमसभा का आयोजन किया गया ।
आमसभा मे अपने संबोधन मे सदर बीडीओ रमन सिन्हा ने कहा कि खुले मे शौच करना समाज के लिए एक अभिशाप है इससे मुक्ति के लिए सरकार प्रयत्नशील है जिसमे आप सबों का सहयोग चाहिए ।
खुले मे शौच से अनेक प्रकार की बीमारियाँ हो रही है साथ ही यह औरतों के सम्मान से भी जुड़ा हुआ है इसलिए आपलोग शौचालय बनवाइए , दस दिनों के अन्दर सहायता राशी के रुप मे आपको 12 हजार रुपए उपलब्ध करा दी जाएगी ।
इस अवसर पर उपस्थित जीविका के बीएमपी उपेन्द्र कुमार सिंह , एसआरपी अनामिका कुमारी , डीआरपी गौतम कुमार राय ने उपस्थित महिलाओं से शौचालय निर्माण के लिए शपथ दिलवायी एवं खुले मे शौच मुक्त होने के लिए प्रोत्साहित किया ।
जिसके बाद महिलाओं ने कहा ” नुन रोटी खाएगे घर मे शौचालय बनवाएगे ”
इस अवसर पर मुख्य रुप से स्वचछाग्रही अभिषेक चौरसिया , देवनाथ चौधरी , अजय कुमार , जीविका की गायत्री कुमारी , खुश्बु कुमारी सहित सैकरौ की संख्या मे महिलाएं उपस्थित थी ।




Recent Comments