✍️नवीन सिंह परमार

सीवान : राष्ट्र कवि श्री रामधारी सिंह दिनकर के जयंती के अवसर पर बुधवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की सीवान इकाई के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर के राष्ट्र कवि को श्रद्धांजलि दी गई ।

इस मौके पर संघ के प्रवक्ता
कुमार राजकपूर ने कहा कि
साहित्य के संसार में जो कवि सूर्य के समान हो जिसकी कविता पढ़कर हारा हुआ, निराश व्यक्ति भी शेर की तरह चलने व बोलने लगे तो समझो”रामधारी सिंह “दिनकर”है।

आज राष्ट्र कवि की जयंती के अवसर पर हम सभी शिक्षक उनके प्रति अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं ।

इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अध्यक्ष रामेश्वर पाठक, प्रधान महासचिव रामप्रवेश सिंह,पंचानंद मिश्र,
विश्वमोहन कुमार सिंह,
फणीन्द्र मोहन सिन्हा,अशोक कुमार सिंह,सुरेश सिंह,कुमार राजकपूर,शमशाद अली,रामाकांत चौधरी,विक्रमा पंड़ित,अशोक कुमार कुँवर,सुधीन्द्र कुमार सिंह,उमेश चंद्र श्रीवास्तव,जयचंद प्रसाद,
रमेश कुमार सिंह,अवधेश कुमार यादव,अजय कुमार सिंह,संजीव पांडेय आदि लोग प्रमुख थें ।