सारण :प्राचार्य पर फिर गबन की प्राथमिकी दर्ज
बनियापुर (सारण)
प्रखंड के युगल सिंह उच्च विद्यालय के प्राचार्य पर फिर गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें फर्जी छात्रों का नामांकन कर सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्र वृत्ति व अन्य की राशि गबन करने का आरोप लगाया गया है।
जिस दर्ज प्राथमिकी में उतम नारायण सिंह द्वारा बताया गया है कि उक्त विद्यालय के प्राचार्य व ट्रस्टी कामेश्वर सिंह द्वारा छात्रों को मिलने वाली सरकारी राशि का गबन किया गया है। तथा यह भी बताया गया है कि 2099 में बिहार बोर्ड को 82 छात्रों के नामांकन की सूची दी गई थी। जबकि उस समय विद्यालय में छात्रों का नामांकन 3 सौ के लगभग थी। इसी पर आरोप लगाया गया है कि उक्त विद्यालय के प्राचार्य द्वारा फर्जी छात्रों का नामांकन कर सरकारी योजना राशि का गबन किया गया है। जिस मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। ज्ञात हो उक्त प्रचार्य के खिलाफ पूर्व में भी गबन की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिस मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है।
अलाव जालाने को भाजपा मंडल अध्यक्ष की मांग
बनियापुर (सारण) प्रखंड में ठंढ को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने अलाव जलाने की मांग की है। प्रखंड अध्यक्ष द्वारा बताया गया है कि प्रखंड मुख्यालय में राशन कार्ड बनवाने को लेकर स्थानीय महिलाएं बच्चों सहित अहले सुबह प्रखंड मुख्यालय पहुंच जाती है। जहां अलाव के अभाव में बच्चे ठीठूर रहे है। लेकिन प्रखंड अधिकारियों को इस पर ध्यान नहीं है। जिसको लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ने प्रखंड मुख्यालय में अलाव जलाने की मांग की है।
जमीनी विवाद में मारपीट कर पुत्री को घायल किये जाने का मामला दर्ज
बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव में जमीनी विवाद में जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से मारकर घायल किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
जिस मामले में पीड़िता सुशीला देवी ने बताया है कि खेत के पटवन के विवाद में गांव के चंद्रकेत उर्फ़ चन्द्र पाण्डेय, सुनील कुमार, पिंटू, राहुल कुमार, नितेश पाण्डेय ने आकर गाली गलौज कर लाठी डंडे फरसा धारदार हथियार से मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जिसके बाद सदर अस्प्ताल में इलाज कराया गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।




Recent Comments