
भगवान शिव के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली गई कलश यात्रा
परसा। प्रखंड के गंगोई गांव में भगवान शंकर के प्राण प्रतिष्ठा सह 24 घंटे का अखंड अष्टयाम के लिए कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई।जिसमें हाथी घोड़े बैंड बाजा और डीजे के साथ सैकड़ो महिलाएं और पुरूष लाल पिले वस्त्र धारण करके गंगोई से होते हुए महेशिया अन्य गांव होते हुए खिरिकिया राधे कृष्ण मंदिर स्थित पोखरा पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरावाया गया।मौके पर परसा मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय राय , प्रो जवाहर राय,समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू, अरूण राय, श्री भगवान राय, संजय राय ,राम बाबू राय, समिति अखिलेश राय,संजय राय,ललन राय, जगरनाथ राय , कुश कुमार संगदिल, लव यादव ,शरद यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments