विंग कमांडर अभिनंदन के वतन लौटने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

रिपोर्ट:केशव बाबू/रोसड़ा(समस्तीपुर)भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन के वतन लौटने पर प्रखंड के ढ़रहा गांव में भाजपाइयों ने खूब जमकर जश्न मनाया।नरेंद्र मोदी-जिंदाबाद ,इमरान खान होश में आओ ,पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारतीय वायु सेना जिंदाबाद ,भारतीय सेना जिंदाबाद ,वीर सहीद अमर रहे जैसे नारो के साथ भाजयुमो जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी वैभव रंजन के नेतृत्व में युवाओ ने जमकर आतिशबाजी किया।एक दूसरे को गुलाल लगाकर नरेंद्र मोदी के विदेश नीति की जमकर तारीफ की।प्रधानमंत्री से विनती किया है कि वीर सपूत अभिनंदन को अगर कोई तकलीफ हुई हो पाकिस्तान में तो भारत सरकार कड़ी करवाई करें।वैभव रंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार पाकिस्तान सरकार ने इतनी जल्दी भारतीय सेना को रिहा किया है इसका श्रेय वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है उनके विदेश दौरे का मतलब आज लोगो को समझ आ जाना चाहिए।मौके पर प्रभात रंजन,आशुतोष रंजन,केशव मिश्रा,घनश्याम राय, मुकुंद कुमार,रामनाथ राय,किशन राय, चन्दन कुमार,कुंदन कुमार , रॉबिन्स राय, शिवम कुमार , मुरारी,गौतम,मोनू,केशव राय आदि मौजूद थे।