
माँझी(सारण) : ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर मांझी इलाहाबाद बैंक के कर्मियों ने बैंक के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। बैंक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण दिन भर उपभोक्ता हलकान रहे। सुबह से ही ग्राहक पैसे के लिये बैंक के चक्कर लगाते रहे । लेकिन हड़ताल के कारण किसी को एक भी पैसा नही मिला।हड़ताल करने वालो में मुख्य रुप से विजय सिंह तौकीरअहमद श्याम नरायण सिह आदि बैंक कर्मी शामिल थे।




Recent Comments