साबुन लदी पिकअप वैन एनएच-31 पर पलटी, पुलिस के सामने साबुनों को लुटते रहे लोग

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर शनिवार की सुबह को बहादुरपुर मोड़ के समीप साबुन लदी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।पिकअप वैन जे एच 10 एल 4072 साबुन लोड कर धनबाद से राजगीर पहुंचाने के लिए जा रही थी।जो बहादुरपुर मोड़ के समीप सामने से आ रही ट्रक के चकमा देने से अनियंत्रित होकर सड़क पर हीं पलट गई।जिससे पलटी पिकअप वैन पर लदी हुई कपड़े धोने वाली साबुन का पैकेट सड़क पर बिखर गयी।हालांकि घटना में पिकअप का चालक और खलासी बाल-बाल बच गये।और पलटी हुई वैन को छोड़कर वहां से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बहादुरपुर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन चकमा देने के कारण पीकअप वैन पलट गई।जिसकी सूचना तत्काल रजौली पुलिस को दी गई।वैन पलटते हीं सड़क पर बिखरे साबुनों को ग्रामीणों ने जमकर लुटा।मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष भी ग्रामीण साबुनों को लुटते रहे और पुलिस मूक दर्शक बनी रही।हालांकि आसपास के लोगों के हल्ला मचाने पर पुलिस बल प्रयोग कर लुटेरों को वहां से भगाने लगी।घटना के बारे प्रभारी थानाध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया था।जिन्होंने सड़क पलटी वैन के कारण एनएच पर उत्पन्न हुई जाम की स्थिति को हटाया। एवं परिचालन को सुचारू रूप से चालू कराया गया था।सहायक अवर निरीक्षक ने बीच सड़क पलची पिकअप को हटा कर किनारे की गई है।थानाध्यक्ष ने सड़क पर बिखरे साबुन की लूटपाट के बारे में बताया कि मौके पर भेजे गए पुलिस अफसर से इसके बारे में जानकारी लेंगे।