पूवीँ चम्पारण:-रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पीपरपाती गाँव में ससुराल वालो ने की बहु की हत्या।
👉देवेन्द्र कुमार कुशवाह “दैनिक खोज खबर” जिला संवाददाता मोतिहारी (पू.च.) बिहार की रिपोर्ट:-रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अधकपरिया पंचायत के पीपरपाती गाँव के निवासी-सुनील महतो के परिजनों ने कांती देवी (23 वर्ष) को मार-पीट कर उसकी हत्या कर दी।मृतक महिला के घर गाठ बहुअरी की निवासी है।मृतक के पिता-नगीना महतो ने बताया कि मेरी कांती देवी बेटी को ससुराल वाले ने ली है जान।
बेटी की मौत का खबर आज सुबह 5बजे दी गयी, कि आपकी बेटी जहर खाकर मर गयी। बेटी की मौत की खबर सुनकर पहुँचा।मृतक के पिता ने कहा कि बेटी के शरीर पर माथा, गर्दन, फीट, काला दाग से पता चलता है कि मध्य रात्री मंगलवार को अन्दर ही मार-पीट कर हत्या की गयी।बेटी के ससुराल वालो ने कुछ महीनो से परेशान भी करते थे।
पुलिस को घटना की ग्रामीणों द्बारा मिलने पर मृतक की लाश को बरामद की गयी।समाचार लिखने तक कोई करवायी नही हुई। 
पृष्टि करते थानाध्यक्ष-राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टर्माटम आने के बाद व मृतक परिजनों के आवेदन आने पर ही कारवायी की जाऐगी। बता दे कि मृतक के पिता ने लाश को थाना के सामने नीचे रखकर गुहार लगाया है कि साहेब मुझे इन्साफ व कातिल को सजा मिले।
न्यूज़ स्रोत :- रामगढ़वा/मुकेश कुमार