ब्रेकिंग : मढ़ौरा में नहाने के दौरान फिर एक किशोर नदी में डूबा, ग्रामीण ढूंढ रहे हैं शव

छपरा : मंगलवार को मढ़ौरा थाना क्षेत्र के गेहुंआ नदी में नहाने के क्रम में शेरपुर निवासी जनार्दन सिह का 12 वर्षीय किशोर विशांत डूब गया। ग्रामीण करीब आधे घन्टे से गहरे पानी मे ढूंढ रहे है।बता दे कि बीते कल भी इसी नदी में तेज़पुरवा गाव के समीप एक दस वर्षीय बालक की प्रिस डूबने से मौत हो गया था।

बताया जा रहा है कि लोग रेलवे को मिट्टी देने सहित अन्य कार्यो के लिये नियम को ताक पर रखकर 10 से 15 फ़ीट तक गड्ढे कटवाये है और इधर बरसात का पानी एव नदी में पानी आने के बाद अब बच्चो की डूबने की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है।