बनियापुर में दो युवकों की गड्ढे में डूबने से मौत

छपरा : मंगलवार को जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र जहांगीरपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी ।

बताया जा रहा है कि मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ दोनों युवक गये हुए थे । इसी दौरान 18 वर्षिय सोनू कुमार और 17 वर्षिय रोहित कुमार पानी भरे गड्ढे में डूब गए, जिनकी मौत हो गयी । वही एक अन्य युवक की ईलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि सङक निर्माण के लिए जेसीबी से गड्ढे खोदा गया है, जिसमें बरसात के पानी भरा हुआ है ।