पोखर में डूबने से युवक की मौत
मढ़ौरा (सारण). स्थानीय नगर के स्टेशन रोड स्थित जर्जर पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक बीन टोली के रामेश्वर महतो का 24 वर्षीय पुत्र श्रवण महतो बताया गया है.परिजनों के मुताबिक मंगलवार की देर शाम को अंधेरे में युवक पोखर में फिसल कर चला गया।जिसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पोखर में युवक की खोजबीन शुरू किया तो डूबे मृतक युवक की शव मिली।जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया।जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।पोस्टमार्टम हो जाने पर वुधवार को प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया. जहां मृतक की अंतिम संस्कार मढ़ौरा के डबरा नदी किनारे की गई.




Recent Comments