शराब धंधेबाज को पुलिस ने सिवान से किया गिरफ्तार ।
पानापुर(सारण)गत माह की 14 तारीख की रात पानापुर एवं गोपालगंज जिले की सीमा स्थित दियारा क्षेत्र से हजारो लीटर शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने एक धंधेबाज को उसके पैतृक घर सिवान जिले से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने दियारा क्षेत्र से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया था वही से पांच बाइके भी जब्त की थी।पुलिस ने जब्त बाइकों की जांच पड़ताल के आधार पर सिवान जिले के जामो थानांतर्गत योगापुर गांव निवासी धंधेबाज सुग्गा लाल शर्मा को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है वही अन्य धंधेबाजों की पहचान की जा रही है।




Recent Comments