
ब्रिम्स हॉस्पिटल ने पोखरेरा में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर,एक सौ मरीजो का हुआ उपचार
तरैया(सारण): 15.10.2018।
रामबाग स्थित ब्रिम्स हॉस्पिटल ( डॉ. बिरेन्द्र राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड) के द्वारा रविवार को प्रभुनाथ जमादार उच्च विद्यालय पोखरेरा में 8वाँ निःशुल्क स्वस्थ्य जाँच शिविर लगाया गया।जिसमें लगभग एक सौ गरीब रोगियों का निःशुल्क उपचार किया गया और मुफ्त में आवश्यक दवाइया भी दी गयी।शिविर में चिकित्सक डॉ.आर. के. यादव, एएनएम प्रतिमा कुमारी, भारती नायक,फार्मासिस्ट प्रियंका सिंह,लैब टेकनीशियन रंजन सिंह एवं निकेश यादव ने मरीजो का उपचार किया।शिविर का संचालन डॉ.मुकेश यादव ने किया।उक्त मौके पर डॉ मुकेश ने कहा कि हमारा उद्देश्य गाँव और दूर दराज के वैसे लोग जिनका पैसे के अभाव में उपचार नही होता है।उन गरीब रोगियों का निःशुल्क उपचार करना है।और गाँव के लोगो को स्वछता के प्रति जागरूक करना है ताकि उन्हें कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाय।इस तरह के शिविर का आयोजन हमारी हॉस्पिटल लगभग प्रखण्ड के सभी गाँवो में करेगी।जिससी गरीब और मजदूर लोगो को लाभ मिल सके।उक्त मौके पर पैक्स अध्यक्ष संजय राय, पूर्व मुखिया वीरबहादुर राय, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र शर्मा,सुनील बबुआ,शिक्षक नागेंद्र यादव,अनिल कुमार यादव,लालबाबू राय, गणेश राय, कृपानाथ राय व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments